{"_id":"58728ac14f1c1b6529ba84fe","slug":"fir-on-bsp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा प्रत्याशी समेत 3 फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा प्रत्याशी समेत 3 फंसे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बसपा प्रत्याशी और दो भाजपा नेता फंस गए हैं। तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई। जिसके बाद डीएम व एसपी ने पूरे जिले में लगे होर्डिंग उतारने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद से कर्मचारी लगातार होर्डिंग-पोस्टर उतार रहे हैं। एक टीम पटवाई थाना क्षेत्र में जाकर बैनर उतार रहे थे। इस दौरान शहर प्रत्याशी डा तनवीर का गांव सैदनगर जनूबी निवासी मोहर सिंह की दीवार पर प्रचार था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि भाजपा नेेता अशोक विश्नोई का मिलक सिकरौल निवासी हरपाल सिंह के मकान की दीवार पर फोटो लगा हुआ था। पटवाई एसओ आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी पार्टी का प्रचार करने के मामले में दो नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, ज्वालानगर मेें एक खंभे पर जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा नेता छत्रपाल यादव का एक होर्डिंग खंभे पर लगा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में थाने में तैनात सिपाही हरेंद्र की तहरीर के आधार पर भाजपा नेेता के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। ज्वालानगर चौकीप्रभारी शेर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं वाल पेंटिंग कराकर अपना प्रचार करने के मामले में शनिवार को केमरी पुलिस ने बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार और बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थक महेश गार्डन कालोनी निवासी बलविंद्र सिंह के खिलाफ व खजुरिया पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक बलविंद्र सिंह के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। जबकि, केमरी व खजुरिया पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करने से इंकार किया है।
एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट का मामला अलग अपराध है। जबकि, निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस की दूसरी प्रक्रिया है। पुलिस की चालानी रिपोर्ट मिलने पर संबंधित को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।