{"_id":"61e31903209f890df9394faa","slug":"fir-lodge-against-young-in-child-murder-case-rampur-news-mbd4161299102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की गैर इरादतन हत्या के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की गैर इरादतन हत्या के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पानी के गड्ढे में गिरकर बालक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में बरेली निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंज थाना क्षेत्र के नानकार निवासी अयान(9) 17 अक्तूबर को घर से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। परिवार वालों ने आसपास ढूंढने का काफी प्रयास किया था ,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। इस दौरान 18 अक्तूबर की सुबह नानकार गांव में ग्रामीण ने एक निर्माणाधीन मकान में पानी के लिए बनाए गए गड्ढे में शव पड़ा देखा था। शव पड़ा होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई थी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला था। इसके बाद इसकी शिनाख्त नानकार गांव निवासी अयान के रूप में हुई थी। बाद में परिजनों ने निर्माणाधीन मकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी। इसके बाद परिजनों ने कोर्ट में शरण ली। इसके बाद गंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बरेली के सिरोली निवासी फजले अहमद के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।