{"_id":"696e97fbe49f1dee7400c3c0","slug":"fir-against-two-engineers-for-damaging-power-cable-rampur-news-c-282-1-smbd1025-162398-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली केबल क्षतिग्रस्त होने पर दो इंजीनियरों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली केबल क्षतिग्रस्त होने पर दो इंजीनियरों के खिलाफ प्राथमिकी
Tue, 20 Jan 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ था केबल, विभाग ने दस लाख रुपये का नुकसान बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेशनल हाईवे किनारे जेसीबी से खोदाई के दौरान बिजली विभाग का केबल क्षतिग्रस्त होने के मामले में हाईवे की कार्यदायी संस्था के दो साइट इंजीनियरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि केबल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत विभाग को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ प्रदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार एनएचएआई के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था मैसर्स केसीसी एचआरवाई बिल्डकॉन के साइट इंजीनियर देवेंद्र सिंह और सुभाष चंद्र प्रकाश मिश्रा ने 13 जनवरी की शाम करीब 4:15 बजे नवीन मंडी के पास जेसीबी से खोदाई कराई थी। इसी दौरान कुआंखेड़ा विद्युत उपकेंद्र का केबल क्षतिग्रस्त हो गया।
केबल टूटने के कारण लगभग 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ ने बताया कि खोदाई के दौरान किसी भी समय गंभीर विद्युत दुर्घटना हो सकती थी, जिससे जेसीबी चालक की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। केबल क्षतिग्रस्त होने से बिजली विभाग को करीब दस लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विवेचना की जा रही है।