फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against nine persons

अजीमनगर में तीन तलाक के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
fir against nine persons
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को तीन तलाक देकर मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

स्वार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी शबनम की शादी 13 अक्टूबर 2018 को अजीमनगर थाना क्षेत्र के बजाबाला गांव निवासी इरफान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। एक दिन पति की एक और शादी एवं बच्चे होने की जानकारी मिलने पर उसके होश उड़ गए। इस बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होने लगा। इस बीच विवाहिता गर्भवती हो गई। आरोप था कि 27 मई को इसी विवाद के चलते ससुरालियों के साथ मिलकर पति ने लाठी-डंडों से मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया, जिसमें महिला की हालत बिगड़ गई। आननफानन में मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट के दौरान महिला का गर्भपात हो गया। बाद में विवाहिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शबनम की तहरीर के आधार पर इरफान, गुलफाम, अब्दुल सलाम, भूरी, अंजुम फहीम, नाजिश, नाहिद, मुकीम और इमराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed