फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against nine persons in case of dispute

मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
fir against nine persons in case of dispute
रामपुर। थाना कोतवाली ने कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया हिम्मत खां पीर की पैठ निवासी फराज मियां का कहना है कि उसका और ससुराल वालों के बीच दहेज को लेकर मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल वाले उससे व उसके परिवार वालों से रंजिश रखते हैं। कई बार मारपीट व गाली गलौच कर चुके हैं। आरोप है कि 27 जून को शाम करीब साढ़े सात बजे वह ससुराल के लोगों ने एक राय मशविरा होकर उसके घर में घुस गए और जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे। उसने पुलिस और आला अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने बजरिया हिम्मत खां निवासी शीनम, मजहर मियां, हुमा, शावेज उर्फ नजमी, माहिरा, बाजोड़ी टोला निवासी सगीर खां, शीरी उर्फ गुल्लो, मोहल्ला मैगजीन निवासी शावेज उर्फ पप्पू, मोहल्ला मजार शाह दरगाही साहब निवासी जिया उर्फ बब्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed