फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir against dcm driver

डीसीएम-कार भिड़ंत में छह लोगों की मौत मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fir against dcm driver
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर डीसीएम और ईको कार की आमने-सामने से भिड़ंत में कार सवार दूल्हा-दुल्हन और कार चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद रामपुर पहुंचे दूल्हे धीरज के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा थाना क्षेत्र के आछेपुर गांव निवासी धीरज (21) की शादी बहराइच जिले की रिंकी (20) के साथ तय हुई थी। शादी के लिए धीरज अपनी चाची कुसुम (40), बुलंदशहर जिले निवासी बहनोई भीम सिंह (32), चचेरे भाई बब्लू (30) के साथ गांव के ही कार चालक राहुल (25) को लेकर बहराइच जनपद गए थे। सभी लोग शादी की रस्मेें पूरी कर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान शनिवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेेत्र में अजीतपुर बाईपास पर उनकी कार यूपी 16सीवी 6720 की सामने से मुरादाबाद की ओर से आ रहे डीसीएम यूपी 15 एफटी 0199 से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। सूचना पर धीरज के पिता सतवीर शनिवार शाम रामपुर पहुंचे और पुलिस को डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे की कार में टक्कर मारने, हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत होने और कार के क्षतिग्रस्त हो जाने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी डीसीएम चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए और 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed