{"_id":"5b995c9a867a557ff967407d","slug":"fir-against-45-persons-in-sahbad-dispute-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद बवाल में 45 के खिलाफ रिपोर्ट, 20 गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद बवाल में 45 के खिलाफ रिपोर्ट, 20 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लाठीचार्ज में घायल महिला चोट के निशान दिखाती हुई। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद के मंगोली गांव में मंगलवार को हुए बवाल में पुलिस ने 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। बवाल के बाद बुधवार को गांव में सन्नाटा फैला रहा और मंगोली गांव में पुलिस तैनात रही।
मंगलवार को शाहबाद में डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार महेंद्र की मौत हो गई थी और शिव नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया था। महेंद्र की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
गांव के लोगों द्वारा जाम नहीं हटाने पर पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए गांव के लोगों को खदेड़् दिया था। जवाब में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया थ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
पथराव में सीओ एसडीएम सहित 21 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में बीस नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में बुधवार को सन्नाटा फैला रहा और पुलिस तैनात रही।