{"_id":"626d70b4d669b32a6e01481f","slug":"fir-against-350-persons-in-electric-theft-rampur-news-mbd4265119135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 350 लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 350 लोगों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में बिजली चोरी पकड़ने को अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बिजली चोरी से एयर कंडीशनर चलते हुए पकड़े गए। अंडर ग्राउंड केबल में भी कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। पूरे शहर में बिजली चोरी के 350 मामले पकड़े गए। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम में एफआईआर कराई गई है।
शनिवार को सुबह पांच बजे से पूरे शहर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान चलाने से पहले बिजली निगम के एसडीओ, जेई और विजिलेंस की नौ संयुक्त टीमें बनाकर चेकिंग की गई। रजा इंटर कॉलेज, किला, सिटी मेंस, पहाड़ी गेट, आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, अजीतपुर, डूंगरपुर, शाहबाद गेट, पनबड़िया, आंबेडकर पार्क और गंज बिजलीघरों के क्षेत्र में एक सभी टीमों ने एक साथ चेकिंग की। इस दौरान आधा दर्जन जगहों पर डायरेक्ट कटिया डालकर एयर कंडीशनर चलाए जा रहे थे। डूंगरपुर, पहाड़ी गेट, रजा इंटर कॉलेज क्षेत्रों में अंडर ग्राउंड लाइन के सर्विस केबल में कट लगाकर बिजली चोरी होते हुए पकड़ी गई। मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने के मामले भी पकड़े गए। तड़के पांच बजे शुरू हुआ अभियान सुबह 10 बजे तक चला।