फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fine of 27.84 lakh imposed for illegal mining and overloading.

Rampur News: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर 27.84 लाख रुपये का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fine of 27.84 lakh imposed for illegal mining and overloading.
रामपुर। अवैध खनन, खनिजों के अनधिकृत उत्खनन और परिवहन के साथ ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग तहसीलों में जांच और स्थलीय निरीक्षण के बाद अवैध खनन के मामलों में दोषी पाए गए लोगों पर 27.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही डीएम ने चेकपोस्ट पर ड्यूटी से गायब लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर खनन वाले क्षेत्रों के साथ ही खनिजों के परिवहन पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। अवैध खनन और खनिजों के परिवहन की निगरानी के लिए बनाए गए चेकपोस्टों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

दढ़ियाल तिराहा चेकपोस्ट के आकस्मिक निरीक्षण में ड्यूटी पर तैनात लेखपाल कुंदन सिंह अनुपस्थित मिले। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। उनकी ड्यूटी रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक थी। निर्धारित समय में ड्यूटी से गायब मिलने पर उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को चेकपोस्टों पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने और वाहनों की जांच के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। कहा कि प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed