फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Finding birds dead on the road

सड़क पर पक्षी मृत मिलने से मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Finding birds dead on the road
शाहबाद। तालकाबाद और रामगंगा पुल के बीच में एक पक्षी के मृत मिलने से आसपास के ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पक्षी को गहरे गड्ढे में दबा दिया। टीम का दावा है कि मृत मिले महौखा नाम के पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। विभाग सर्दी जुकाम से संक्रमित होकर मौत की बात मान रहा है।
विज्ञापन

शाहबाद-रामपुर रोड स्थित तालकाबाद और रामगंगा पुल के बीच में एक पक्षी मृत पाया गया। बर्ड फ्लू के बीच हुई इस पक्षी की मौत से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा गया। सूचना पाकर डिप्टी सीवीओ आरपी माहौर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृत पाए गए पक्षी को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही क्षेत्रवासियों को बताया गया है कि कोई पक्षी मृत पाया जाए तो तत्काल बताएं और पक्षी को हाथ न लगाएं। उधर, पशुपालन विभाग की टीम ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। इस पक्षी को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगने लगा। पशु पालन विभाग की टीम और वन विभाग की टीम ने गहरा गड्ढा बनाकर उसमें पक्षी को दबा दिया।
विज्ञापन

जो पक्षी मृत मिला है वह महौखा नाम का पक्षी है। मृत पाए गए पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। पक्षी के गले में सूजन नहीं थी, न ही उसकी आंखें बाहर थीं। हो सकता है कि यह पक्षी किसी और बीमारी के कारण मरा हो। इन दिनों में सर्दी जुकाम के कारण पक्षी संक्रमित होकर मर जाते हैं। मृत मिले पक्षी को वन विभाग की टीम को बुलाकर गड्ढे में दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी माहौर, डिप्टी सीवीओ
कुछ दूरी पर ही आए हुए हैं प्रवासी पक्षी
महौखा नाम का एक पक्षी के मृत मिलने के बाद उसे पशुपालन विभाग की टीम ने जांच के बाद गहरा गड्डा करके दबा दिया। इस पक्षी में कोई भी बर्ड फ्लू वाले लक्षण नहीं पाए गए हैं। जहां यह पक्षी मृत पाया गया है। उसके आगे कुछ दूरी पर रामगंगा नदी के घाट पर प्रवासी पक्षियों का डेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed