{"_id":"57d461e14f1c1b3d3b31be29","slug":"fight-for-justice-naved-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार-टांडा में अन्याय नहीं होने देंगे: नवेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार-टांडा में अन्याय नहीं होने देंगे: नवेद
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बसपा में शामिल हुए मानपुर समिति के पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश मौर्य का स्वागत करते विधायक नावेद मियां ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वार विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि रामपुर शहर की तरह स्वार-टांडा में अन्याय नहीं होने देंगे। स्वार की जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
विधायक नवेद मियां स्वार क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे। उनका जगह-जगह जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मानपुर सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश मौर्य समेत तमाम लोगों ने बसपा में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व चेयरमैन ने नवेद मियां को सांप्रदायिक सौहार्र्द की मिसाल बनाया। नवेद मियां ने बिजारखाता में सभा में कहा कि अंग्रेजों ने भी इतना जुल्म नहीं किया था जिनता रामपुर वालों पर अब हो रहा है। विकास के नाम पर सिर्फ अपना भला किया है। स्वार-टांडा की जनता को भी बरगलाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, यहां की अवाम किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
रामपुर की जनता जुल्म का बदला इस चुनाव में जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की जनसभा में यह साबित हो जाएगा कि जनता सपा के खिलाफ है। इस मौके पर बसपा नेता नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां, ताहिर हसन खां, हरप्रीत सिंह गुल्लू, शांति प्रसाद सागर, रामजीवन गौतम, दर्पण गौतम, सरवन सिंह सागर, अजय सागर, अतीक प्रधान, डा. प्रेमदास, हरि राम सागर, ताज मोहम्मद भी थे।
विज्ञापन