फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   few students reached in school

दूसरे दिन भी स्कूलों में रही कम भीड़भाड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
few students reached in school
रामपुर। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से सात माह से बंद स्कूलों में दूसरे दिन मंगलवार को काफी कम बच्चे आए। हालांकि, बच्चों की संख्या पहले दिन से अधिक थी। वहीं, स्कूलों में बच्चों के प्रवेश से लेकर बाहर जाने तक के लिए कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। सिर्फ दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं ही संचालित हो सकीं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मार्च से स्कूल, कालेज बंद चल रहे थे। ऐसे में अब सात माह बाद सरकार ने 19 अक्तूबर से स्कूल खोलने की इजाजत दे दी थी। पहले चरण में नौवीं से बारहवीं कक्षाओं तक के स्कूल खुलने के निर्देश दिए गए थे। सरकार के निर्देशों और प्रशासन की गाइडलाइन के बाद स्कूलों की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई थी। सोमवार स्कूलों के वाहन सड़कों पर नजर आए, लेकिन पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम रही। स्कूलों में बच्चों के प्रवेश से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया। थर्मल स्केनिंग की गई, जिसके बाद सब कुछ ठीक होने के बाद ही बच्चों को कक्षाओं में बैठाया गया। क्लासेज में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया। सीबीएसई स्कूलों में पहले दिन सिर्फ दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं का संचालन किया गया, जबकि यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा नौ से बाहर तक की कक्षाएं लगाई गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूलों में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed