फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fever patients increased due to change in weather

Rampur News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased due to change in weather
रामपुर। ठंड के बीच हो रही बारिश से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसमें बुखार, जुखाम, त्वचा, सांस रोगी व संक्रमण के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुल 2632 मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दवाई दी। आरोग्य मेले में 1219 पुरुष, 1025 महिलाएं व 388 बच्चों ने जांच कराई। बिलासपुर के नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केमरी, नबाबगंज, बेगमाबाद, मानुपरओझा में रविवार की सुबह से ही आरोग्य स्वास्थ्य मेला शुरू हो गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीज हसन अंसारी ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद सीएचसी पर चार चिकित्सकों ने उपचार के लिए 310 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया सभी को दवाईयां दी गईं। इसके अलावा दस लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। जिसमें केमरी में 120, नवाबगंज में 115, बेगमाबाद में 110, मानपुरओझा में 105 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

डाॅक्टरों ने बताया कि मरीजों में सर्दी जुकाम, बुखार के मरीज अधिक रहे। वहीं स्वार की छह पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लगभग 200 रोगियों की जांच की गई। जिसमें सांस और त्वचा के रोगियों की संख्या सर्वाधिक रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलकखानम में डॉक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेले में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 51 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच हुई। जिसमें बुखार के 6, त्वचा के 12, सांस के 2 और उदर का एक रोगी पाया गया, इन्हें का उपचार दिया गया। 200 रोगियों की जांच हुई और उनका उपचार शुरू हुआ। वहीं शाहबाद में आरोग्य मेले में कुल 401 मरीजों ने जांच कराई, जिसमें बुखार और जुखाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं टांडा तहसील क्षेत्र में आरोग्य मेले में लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed