फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Female teacher accused of beating student, complaint filed

Rampur News: महिला शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप, दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Female teacher accused of beating student, complaint filed
रामपुर। महिला शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर जांच को पहुंचने खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ने महिला शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। कस्बे के एक संविलियन स्कूल में बृहस्पतिवार को महिला शिक्षक पर कक्षा पांच के छात्र अरहान को पीटने का आरोप लगा है। छात्र के अनुसार उसने अपना होमवर्क नहीं किया था। इसके कारण महिला शिक्षक ने उसे पीट दिया। छात्र के शरीर पर पिटाई के निशान देखकर नाराज अभिभावकों ने कोवताली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर शाहबाद बीईओ पीएल निरंकारी स्कूल पहुंच गए। हालांकि, तब तक स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी। बाद में एक निजी विद्यालय में अभिभावक और पीड़ित छात्र को बुलवाया गया। जिसके बाद अभिभावकों ने महिला शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बीईओ ने बताया कि महिला शिक्षक के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों भेजी गई है। जांच के बाद महिला शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed