फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father died in Rampur after hearing the news of son accident

सदमा न सह सके मुजम्मिल: बेटे के हादसे की खबर सुनकर थमीं पिता की सांसें, पिकअप ने मारी थी सरफराज को टक्कर

Sat, 22 Jul 2023 10:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 10:50 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलने से परिवार में अफरातफरी मच गई। पूर्व प्रधान उस समय लेटे हुए थे। बेटे के घायल होने की जानकारी मिलने पर उन्हें सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Father died in Rampur after hearing the news of son accident
मुजम्मिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर स्थित हकीमगंज गांव में शनिवार की सुबह पूर्व प्रधान मुजम्मिल के परिवार पर मुसीबत बनकर टूटी। पूर्व प्रधान का बेटा सरफराज (42) मिलकखानम मार्ग पर दुर्घटना में घायल हो गया। हादसे की जानकारी जब परिवार को हुई तो चीख-पुकार मच गई। बेटे के घायल होने की जानकारी मिलने पर सदमे में मुजम्मिल (75) की मौत हो गई।

विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमगंज गांव के पूर्व प्रधान मुजम्मिल का बेटा सरफराज शनिवार की सुबह लगभग छह बजे उठा और अपने पिता को बताकर धान बेचने के लिए पिकअप से बिलासपुर स्थित गल्ला मंडी के लिए रवाना हुआ। लगभग 30 मिनट बाद परिजन को सूचना मिली कि मिलकखानम रोड पर जिठानिया जागीर गांव के निकट पीलाखार नदी के पुल पर किसी वाहन ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें सरफराज घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हादसे की सूचना मिलने से परिवार में अफरातफरी मच गई। पूर्व प्रधान उस समय लेटे हुए थे। बेटे के घायल होने की जानकारी मिलने पर उन्हें सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद उनका दूसरा बेटा सरताज उनके कमरे में पहुंचा और पिता को आवाज दी, लेकिन वे कुछ नहीं बोले। बेटे ने पास जाकर देखा तो सांसें थम चुकी थीं। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया तो डॉक्टर ने भी मौत की पुष्टि की। बेटे के घायल होने और पिता की मौत से परिवार में मातम छा गया। पूर्व प्रधान को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम ग्रामीण घर पहुंच गए। गांव के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed