{"_id":"5dc849e28ebc3e5b2b25a9b3","slug":"father-died-after-the-death-of-son-rampur-news-mbd328774871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। घर में सो रहे पिता पुत्र पर हमले में दूसरे दिन गंभीर रूप से घायल पिता ने भी दम तोड़ दिया। पिता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों के मना करने के बाद परिजन घर ले आए। शाम करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पुत्र के बाद पिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के कपड़ा मिल कालोनी की है। कालोनी में आनंद अपने 25 साल के पुत्र शुभम उर्फ नानू के साथ रहते थे। शुभम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार की रात को भी दोनों पिता-पुत्र घर में सो रहे थे। रात को किसी समय उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। शुभम की गर्दन काटी गई थी, जिससे कमरे में खून बह रहा था। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। नानू के पिता आनंद पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह हो सकी, जिसके बाद कालोनी में भीड़ जमा हो गई। हत्या की घटना से आसपास इलाके और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की मदद से घायल आनंद को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने उनको मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन वहां भी कोई सुधार नहीं हो सका। परिजन आनंद को घर पर ले आए, जहां शाम को छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर ही पहुंच गई। वहीं, दोहरे हत्याकांड से दूूूसरे दिन भी कालोनी के लोगों के दहशत का माहौल रहा।