फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father and son's bike while chasing miscreants collided with a pole one died

Rampur: कैश लूट कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने पर बाइक पोल से टकराई, बेटे की मौत, पिता घायल

Wed, 19 Jun 2024 02:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर रसूलपुर की पुलिया के निकट पिता-पुत्र को लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने के दौरान पीड़ित की बाइक सड़क के किनारे पड़े बिजली के पोल से टकरा गई।

विज्ञापन
Father and son's bike while chasing miscreants collided with a pole one died
अस्पताल में घायल पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर रसूलपुर की पुलिया के निकट पिता-पुत्र को लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने के दौरान पीड़ित की बाइक सड़क के किनारे पड़े बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें हिमांशु (16) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल पिता का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


थाना भोट बक्काल का मझरा कुंडे की मंडैया निवासी प्रेम सिंह बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे बाइक से अपने पुत्र हिमांशु के साथ स्वार से कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि स्वार रोड पर बाइक सवार दो संदिग्ध उनकी बाइक के पीछे लग गए। कुछ दूर जाकर लुटेरों ने ओवरटेक किया और पिता-पुत्र की बाइक रोक कर उनसे कैश लूट लिया और तेजी से स्वार की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान रसूलपुर की पुलिया से कुछ आगे रोड के किनारे पड़े बिजली के पोल से बाइक टकरा गई जिससे पिता-पुत्र बीच रोड पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में किसान के बेटे हिमांशु की तत्काल मौत हो गई जबकि पिता प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। बाइक रोड के किनारे खंती में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। चूंकि प्रेम सिंह बेहोश हैं इस लिए कितनी रकम लूटी गई है इसके बारे में फिलहाल कुछ जानकारी नहीं है। इस बीच मृतक के घर और दुर्घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक चीत्कार मचा हुआ है। बेटे की मौत से मां रोते-रोते बेहोश हो गई। अन्य परिजन का भी बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed