Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Father and son attacked with knife and injured due to election rivalry

Rampur News: चुनाव की रंजिश में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked with knife and injured due to election rivalry
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी वीर सिंह(52) और उनके बेटे सूरजपाल (26) को गांव के कुछ लोगों ने चुनाव की रंजिश में मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने एसपी अशोक कुमार से मामले की शिकायत की है। रविवार को बकैनिया गांव निवासी वीर सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोग चुनाव की रंजिश रखते हैं। तीन दिन पहले उनका बेटा सूरजपाल दुकान से घर आ रहा था। इसी दौरान प्रधान पक्ष के पांच-छह लोगों ने उसे घेर लिया और चाकू से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सूरजपाल के सिर व गर्दन के पीछे हिस्से में 14 और वीर सिंह के सिर में 20 टांके आए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed