{"_id":"66105bbebcb341317c09b054","slug":"father-and-son-accused-of-murdering-a-farmer-arrested-sent-to-jail-rampur-news-c-282-1-rmp1005-119453-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
सैफनी/शाहबाद। भैंस की पूंछ लगने के विवाद में हुई किसान राहुल (25) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत पांडेय और उसके पिता नीरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सैफनी कस्बे के मोहल्ला चौराहा निवासी किसान राहुल की भैंस खुलकर बाहर सड़क पर आ गई थी। इसी बीच भैंस रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार एवं हत्यारोपी अजीत पांडेय की बाइक के आगे आ गई थी। भैंस की पूंछ अजीत के लग गई थी। इसकों लेकर राहुल और अजीत पांडेय की बीच कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद मोहल्ले के लोगों ने समझाकर दोनों को भेज दिया था।
कुछ देर बाद शाम पौने छह बजे मोहल्ला छिड़िया वाली निवासी अजीत पांडेय व उसके पिता नीरज पांंडेय, विषव पांडेय, कल्लू पांडेय और संजू पांडेय सभी लोग एक राय होकर किसान राहुल के घर के सामने आकर किसान राहुल के सीने में चाकू गोदने ने शुरू कर दिए थे। इस हमले के दौरान किसान की मौत हो गई थी।
हत्या से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर सैफनी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत पांडेय और उसके पिता नीरज पांडेय को बिलारी-सैफनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बारह बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया।