फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers tried to show black flags to Union Minister Naqvi In rampur

रामपुर: केंद्रीय मंत्री नकवी को किसानों ने की काले झंडे दिखाने की कोशिश, सीओ ने समझाया

Sun, 18 Jul 2021 03:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jul 2021 03:50 PM IST
सार

रविवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिलासपुर सीएचसी में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन किया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कुछ किसान केंद्रीय मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के लिए नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने एकत्र हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Farmers tried to show black flags to Union Minister Naqvi In rampur
किसानों को समझाते हुए सीओ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सीओ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिलासपुर सीएचसी में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन किया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े कुछ किसान केंद्रीय मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के लिए नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने एकत्र हो रहे हैं। 
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अनुज चौधरी व कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझा कर काले झंडे दिखाने के प्रयास को विफल कर दिया। किसानों का कहना था कि वह ऑक्सीजन प्लांट का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाजपा के मंत्रियों का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कैबिनेट मंत्री का काफिला किसानों के सामने से पुलिस प्रशासन ने गुजार दिया। इस दौरान कुछ किसानों ने नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह, मंत्री मलवाई, निशान सिंह, अमनप्रीत सिंह सिमरा, गुरबीर सिंह विर्क, रणदीप सिंह ,प्रदीप सिंह आदि मुख्य थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed