फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers toured villages to build dams

Rampur News: किसानों ने बांध बांधने को गांव में किया भ्रमण

Mon, 27 Nov 2023 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers toured villages to build dams
खजुरिया। किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने खमरिया स्थित बैगुल नदी पर कटे हुये बांध को पुनर्जीवन देने के लिए कारसेवा के माध्यम से तमाम किसानों के साथ गांव में भ्रमण किया है।
विज्ञापन


रविवार को खमरिया स्थित बैगुल नदी बांध पर तमाम किसान एकत्रित हुये। तमाम किसानों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में कटे हुये बांध को पुनर्जीवन देने के लिए कारसेवा के माध्यम से जिला रामपुर के गांव खजुरिया खुर्द, पिपलिया विजमनगर, औरंगनगर खेड़ा, रसूलपुर, कनकपुर की गौंटिया और बरेली जिला के गांव मोहम्मदपुर, ढकिया ठाकुरान, मानपुर, कनकपुरी आदि तमाम गांव में भ्रमण किया। पूर्व विधायक ने बताया कि सभी किसान सोमवार को बांध पर एकत्रित होंगे। दोबारा बांध बांधने की कोशिश करेंगे तो एक सप्ताह के अन्दर बैगुल नदी पर कच्चा बांध तैयार हो जायेगा। इस मौके पर वेदप्रकाश कश्यप, किसान नेता बलबीर सिंह गंगवार, चौधरी विजयपाल सिंह, गजराज सिंह, रघुवीर सिंह, ठाकुर कृष्णपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed