{"_id":"6a7cd6e0f1f327389f05add9","slug":"farmers-staged-a-sit-in-at-the-substation-over-the-demand-for-electricity-supply-rampur-news-c-282-1-smbd1027-177730-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विद्युत आपूर्ति की मांग पर किसानों ने उपकेंद्र पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विद्युत आपूर्ति की मांग पर किसानों ने उपकेंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन
मिलक। विद्युत आपूर्ति की समस्या और किसान हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पिपला शिवनगर पहुंचकर धरना दिया। किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में किसान विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों की एकजुटता को देखते हुए मिलक के एसडीओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी और जेई रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने भविष्य में शिकायत का मौका न देने का आश्वासन दिया।
किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों की मांग पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तथा किसानों को खेती के लिए 10 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
धरने के अंत में किसानों ने मिलक एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री अजय गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चंद, मिंटू तिवारी, अनमोल राणा, यशपाल श्रीवास्तव, चुन्नु, अरुण कुमार और सुमित कोरी आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।