फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers raised the issue of electricity and water

Rampur News: किसानों ने उठाया बिजली और पानी का मुद्दा

Fri, 26 Jul 2024 05:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of electricity and water
रामपुर। किसान दिवस के मौके पर किसानों ने अफसरों के सामने नहर में पानी न होने और बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया,जिस पर डीएम ने समस्याओं का निस्तारण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने माह में आयोजित किसान दिवस में आई किसानों की समस्याओं की समीक्षा की। किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक का विक्रय किया जाता है तो कृषक भाई मोबाइल नं0 9411454827 एवं 9458846182 पर शिकायत दर्ज कर सकते है। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने कहा कि वर्तमान समय में धान की रोपाई कृषकों द्वारा की जा रही है लेकिन पृथ्वीपुर माइनर एवं मुडिया माइनर में पानी नहीं है, जिससे किसान परेशान हैं। राम कुंवर ने बताया कि ग्राम ढकिया विकास शाहबाद में 15 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है जिस कारण से बिजली नहीं आ रही है तथा फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बंजरिया मोहम्मद आलम ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं द्वारा बिना लाइसेंस के उर्वरकों का विक्रय मूल्य से अधिक दर पर एवं नकली कीटनाशी दवाई का विक्रय किया जा रहा है। आगापुर के नलसिंह यादव ने कहा कि आगापुर सीआरपी रोड पर नीचे से जमीन खोदकर पुलिया का निर्माण किया गया, जिससे लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो किसानों की समस्याएं आज किसान दिवस में प्राप्त हुए हैं उनका शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed