फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers raised the issue of chemical-laden water and corruption in CHCs.

Rampur News: किसानों ने उठाया केमिकल युक्त पानी और सीएचसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

Wed, 10 Dec 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of chemical-laden water and corruption in CHCs.
शाहबाद। भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत निरीक्षण भवन में संपन्न हुई। इस मासिक पंचायत में किसानों से जुड़े कई मामलों को उठाया गया, जिसमें मुख्य रूप से राणा शुगर मिल में से कैमिकल युक्त पानी छोड़ने, मिल की छाई, सरकारी अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दे उठाए गए। इन सभी शिकायतों के बाद एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे जिले भर में किसानों की काफी शिकायतें हैं, जिनका समय से समाधान नहीं हो रहा है। करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल की ओर से केमिकल का पानी भूमि के अंदर डाला जा रहा है। इससे पानी दूषित और विषैला हो गया है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की बीमारी फैल रही है। राणा शुगर मिल के केमिकल युक्त पानी के निकासी के लिए नाला बनवाए जाने की मांग की है। मिल की चिमनी से निकल रही छाई उड़कर किसानों की आंखों में गिर रही है और आंखों की रोशनी खराब हो रही है। किसानों की फसल खड़ी हुई है, उन किसानों की समय से गन्ने की पर्ची नहीं आ रही है, जिस कारण किसानों की गेहूं की फसल पिछाई हो रही है। सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है। गर्भवती महिला की डिलीवरी के नाम पर 200 रुपये प्रति गर्भवती की वसूली करने का आरोप लगाया है। इसी अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर लोगों से वसूली करने का आरोप लगाया है। आयुष्मान कार्ड में हुए घोटाले में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मासिक पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद, प्रदेश सचिव दरियाव सिंह यादव, रामदास मौर्य, दरबारी लाल शर्मा, अखलाक हुसैन, राहत खां, प्रमोद कुमार यादव, बुंदू फौजी, सतेंद्र यादव, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed