{"_id":"6851ceec1b02fe5e6f0e8d64","slug":"farmers-got-angry-at-the-attitude-of-electricity-workers-protested-at-the-power-station-rampur-news-c-282-1-rmp1001-147732-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली कर्मियों के रवैये पर फूटा किसानों का गुस्सा, बिजलीघर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली कर्मियों के रवैये पर फूटा किसानों का गुस्सा, बिजलीघर पर प्रदर्शन
Wed, 18 Jun 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को लेकर केमरी स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, तब किसानों ने धरना समाप्त किया।
केमरी बिजलीघर पर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। शिकायत करने पर बिजली अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। कहा कि एक किसान पर सिर्फ 900 रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया गया।
संगठन के उपाध्यक्ष ने बिल ज्यादा न होने की बात कही, लेकिन फिर भी किसान का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। आरोप लगाया कि बिजली कर्मी बिजली चेकिंग के नाम पर बिना परमिशन के उपभोक्ताओं के घर में घुस जाते हैं, जबकि पुलिस को साथ लेकर चेकिंग करना चाहिए। उन्होंने कुछ लाइनमैन पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने विभाग के एक कर्मचारी पर महिलाओं के मोबाइल नंबर मांगने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद किसान जमकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे बाद बिलासपुर एसडीएम अरुण कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। जहां संगठन के लोगों ने उन्हें ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने किसानों को समझा बुझाकार धरना समाप्त कराया और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार, मोहर सिंह सैनी, अरविंद कुमार, अजय गंगवार, सचिन शर्मा, आशीष चंद्र, अरविंद गंगवार, अरुण श्रीवास्तव आदि किसान मौजूद रहे।