फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers boycotted Samadhan Divas when DM did not come

Rampur News: डीएम के नहीं आने पर किसानों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers boycotted Samadhan Divas when DM did not come
बिलासपुर (रामपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के न आने पर आक्रोशित किसानों ने तहसील में नारेबाजी की और बहिष्कार कर दिया। वहीं डीएम के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत करने आए सभासदों, व्यापारियों व अन्य फरियादियों को भी निराशा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को स्थानीय तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस प्रस्तावित था। इसके चलते बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आए हुए थे। तहसील सभागार में कुछ जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, मगर किन्हीं कारणों से डीएम व एसपी का आना नहीं हुआ। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल व जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में तमाम किसान पहुंचे। डीएम के न आने की बात सुनकर किसान नाराज हो गए। उन्होंने सभागार से निकलकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। किसान नेताओं ने कहा कि धान केंद्रों पर भारी धांधली हो रही है। बिजली व पराली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। अन्य भी कई शिकायतें व मांगें हैं। डीएम को उन्हें सुनने आना चाहिए था।
विज्ञापन

वहीं, पालिका सभासद फैजान खां समेत अन्य कई सभासद तहसील पहुंचे और नगर क्षेत्र में आधार कार्ड सेंटर खोले जाने की मांग की। जनता की परेशानियों को उजागर करते हुए यह सभासद पिछले काफी समय से नगर में आधार कार्ड सेंटर खोले जाने की मांग करते चले आ रहे हैं। सभासदों के डीएम को संबोधित ज्ञापन लेकर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि कुल 26 शिकायतें मिलीं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, तहसीलदार निश्चय कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव व मानवेन्द्र सिंह आदि कई विभागों के अधिकारी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed