फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmers appealed to the state secretary not to create division in the organization

Rampur News: किसानों ने प्रदेश सचिव से की संगठन में फूट न डालने की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers appealed to the state secretary not to create division in the organization
रामपुर। भाकियू टिकैत के जिला सलाहकार अब्दुल हसन पाशा ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी संगठन के किसानों काे गुमराह न करें। उन्होंने प्रदेश सचिव पर जिले के किसानों में फूट डालने का आरोप लगाया और सुधार करने की मांग की।जिला सलाहकार सोमवार की दोपहर बिलासपुर में हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर किसानों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी किसान मौजूदा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के साथ हैं। उनके नेतृत्व में ही किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की बिना राय मशिवरा के कोई भी धरना प्रदर्शन करेगा तो वह अपने आपको स्वयं संगठन से मुक्त समझे। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने की अपील करते हुए प्रदेश सचिव से किसानों को गुमराह न करने तथा रामपुर के किसानों में आपसी फूट न डालने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने जिस ब्लॉक अध्यक्ष को पद मुक्त किया है, बिल्कुल सही है। अनुशासन में रहते हुए ही सभी को किसानों की सेवा करनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्व बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति के जिले में धरना लगाकर अवैध वसूली कर रहे हैं, जिसका वह लोग विरोध करते हैं।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष नृपजीत सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष के खिलाफ गलत बयानबाजी निंदनीय हैं। ऐसे लोग किसान यूनियन के सदस्य कहलाने के लायक नहीं है। पंचायत में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रंधावा, जीत सिंह, कुलदीप सिंह, मंत्री मलवाई, यादविंदर सिंह, अवतार सिंह, मुखविंदर सिंह आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन नृपजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed