{"_id":"66d7b4a8ba900017f503a6f6","slug":"farmer-shot-injured-for-refusing-to-remove-overloaded-vehicle-from-field-rampur-news-c-282-1-smbd1029-129113-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत से ओवरलोड वाहन निकालने से मना करने पर किसान को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत से ओवरलोड वाहन निकालने से मना करने पर किसान को मारी गोली, घायल
Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। कुंदनपुर के जंगल में गन्ने के खेत से खनिज से भरे वाहन निकालने का विरोध करने पर किसान देवराज सिंह को आरोपियों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज से आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घायल को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
घटना कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड-बाजपुर बॉर्डर की है। स्वार थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय देवराज सिंह मौर्य की कृषि भूमि उत्तराखंड के गांव परमानंदपुर के पास है। यह क्षेत्र थाना आईटीआई काशीपुर उत्तराखंड के अंतर्गत आता है। मंगलवार को कुछ लोग उनके खेत से होकर खनिज लदे ओवरलोड वाहन निकाल रहे थे, जिससे खेत में खड़ी गन्ने की फसल बर्बाद हो गई। खेत से खनिज लदे वाहन निकालने का देवराज सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने किसान के साथ गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर उन्होंने देवराज सिंह के पैर में तमंचे से गोली मार दी। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्वार कोतवाल संदीप त्यागी और मसवासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल उत्तराखंड के अंतर्गत होने पर थाना आईटीआई, काशीपुर पुलिस ने घायल को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।