फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer leader beaten up after stopping his car

Rampur News: कार रोककर किसान नेता की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader beaten up after stopping his car
शाहबाद। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। किसान नेता की कार रोक कर जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना में एक किसान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोड के बीच हो रही पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धुरियाई गांव निवासी प्रमोद कुमार किसान नेता हैं। प्रमोद कुमार 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:10 बजे अपनी कार से शाहबाद से अपने गांव धुरियाई लौट रहे थे। तभी राणा शुगर मिल के पास केसरपुर पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने पिकअप से प्रमोद कुमार की कार को टक्कर मारकर रोक लिया। इस दौरान एक किसान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव समेत कई लोगों ने प्रमोद कुमार को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। आरोप है कि हमलावरों ने गालियां देते हुए प्रमोद कुमार को जान से मारने की धमकी दी और रंजीत यादव ने तमंचे से तथा अन्य आरोपियों ने तलवार और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। इस घटना के बाद सभी आरोपी प्रमोद कुमार को रक्तरंजित हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार को एम्बुलेंस से सीएचसी शाहबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर रेफर कर दिया। वहीं इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस संबंध में प्रमोद कुमार के चाचा भूप सिंह की तहरीर पर मामला केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजकुमार यादव को पुराना रामपुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीँ, इस मामले में कई आरोपी भागे हुए है।
विज्ञापन


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed