फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer died in accident

अज्ञान वाहन चालक ने घोड़ा तांगा सवार किसान को मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
शाहबाद। तांगा पर खेत से भूसा ला रहे किसान को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के धुरयाई गांव निवासी किसान गोपाल (54) अपने खेत से तांगा पर भूसा लादकर गांव आ रहे थे। अज्ञात वाहन के चालक ने तांगा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर आ गिरा और उसके सिर में गहरी चोट आई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका पाकर वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे को देखकर मौके पर भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो चुकी थी। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। इसलिए अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed