फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer died in accident

Rampur News: अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित एक कार ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में गंभीर घायल एक किसान ने रुद्रपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरे किसान का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रंपुरा बुजुर्ग की गौंटिया निवासी अवतार सिंह (53) पुत्र विशाखा सिंह व गुरजीत सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे बाइक से नगर को आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनौरा मोड़ के समीप नैनीताल हाईवे पर पीछे से रुदपुर की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित कार डिवाइडर पार करके गलत दिशा में पहुंच गई। इस दौरान बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह, ईसानगर चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल दोनों किसानों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, मगर परिजन उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। कार सवार लोगों को कोई चोट न आने की बात कही गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान अवतार सिंह की मृत्यु हो गई है, जिनका शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। हादसे की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed