फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   farmer dead in accident

मलबे में दबने से किसान की मौत, एक घायल

Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
farmer dead in accident
क्षेत्र के गांव करैथी के मजरा में दो किसान बोरिंग के लिए खोदे गए गड्डे में मलबा गिरने से दब गए। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव करैथी का मजरा निवासी महेंद्र ने दो दिन पहले बोरिंग के लिए गड्ढा खोदा था।
विज्ञापन



गड्ढा खोदने के बाद मलबा किनारे लगा दिया था। गुरुवार को महेंद्र अपने पड़ोसी अशोक के साथ गड्ढे को पक्का करने आए थे। दोनों अंदर उतर कर कार्य कर रहे थे। अचानक दोनों के ऊपर मलबा गिर गया और दोनों उसमें दब गए। ये देखकर पास खड़े पड़ोसी गोविंद ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अशोक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। महेंद्र की मौत के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed