{"_id":"623b68b8331cee0db45b9dc4","slug":"family-member-can-meet-in-jail-from-today-rampur-news-mbd4224222121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जेल में मुलाकात होगी शुरू, सप्ताह में एक बार मिल सकेगा एक परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जेल में मुलाकात होगी शुरू, सप्ताह में एक बार मिल सकेगा एक परिचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान परिवार से दूर हुए बंदियों के लिए राहत भरी खबर आई है। गुरुवार से जेल में बंद बंदी सप्ताह में एक बार अपने परिवार के एक सदस्य से मुलाकात कर सकेंगे।इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
कोरोना संक्रमण को लेकर दो जनवरी को बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए मिलाई पर रोक लगा दी थी। जेल में बंद बंदी अपने परिवार को लेकर काफी चिंतित रहते थे। इसको लेकर ही शासन ने जेल में बंद बंदियों की टेलीफोन के माध्यम से घर पर बात शुरू कराने के निर्देश दिए थे।जिसके बाद बंदी अपने परिजनों से फोन पर बात किया करते थे। इसके साथ ही उनके घरों से आए सामान को एक दिन रखने के बाद उन तक पहुंचाया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद गुरुवार से मिलाई को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत बंदी सप्ताह में एक बार अपने परिवार के एक सदस्य या परिचित से मुलाकात कर सकेंगे।
जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि बंदियों के परिजनों को कोविड नियमों के पालन के साथ 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लानी होगी। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके की दोनों डोज लगे होने का प्रमाण भी दिखाना होगा।