फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Family attacked on suspicion of burning straw, mother and daughter injured

Rampur News: पुआल जलाने के शक में परिवार पर हमला, मां-बेटी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Family attacked on suspicion of burning straw, mother and daughter injured
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में कुछ लोगों ने पुआल जलाने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान मां-बेटी को लात-घूसों से पीटा गया। आरोप है कि घर में भी तोड़फोड़ भी की गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए, तब हमलावर आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मामला दो अलग समुदायों के बीच होने पर पुलिस हरकत में आ गई। उसने आरोपियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में एक दिन पहले इकरार के पुआल में रखे पुआल में आग लग गई थी। उन्हें शक था कि पुआल में आग चंद्रपाल पक्ष के द्वारा लगाई गई है। पीड़ित पक्ष ने घटना से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई, लेकिन वह नहीं माना। मामला ग्राम प्रधान के पास पहुंचा, जहां चंद्रपाल ने घटना से इंकार किया। इसके बाद भी उसने कहा कि अगर नहीं मानते तो वह पुआल का हर्जाना भरने को भी तैयार है। इसके बावजूद इकरार पक्ष नहीं माना और बृहस्पतिवार को चंद्रपाल के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चंद्रपाल की पत्नी शीला और पुत्री पिच्ची के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं। इस दौरान हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग आ गए जिसके बाद हमलावर आइंदा जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार भाजपा के जिला मंत्री को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां घटना की तहरीर देदी गई। पुलिस ने तत्काल ही तहरीर के आधार पर इकरार, अबरार, मोहम्मद उमर निवासी हमीरपुर और रईस आलम निवासी किरा थाना मिलक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई, लेकिन वे घरों पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed