फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fake notice of firing on two sides created a stir

दो पक्षों में फायरिंग की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fake notice of firing on two sides created a stir
स्वार। नरपत नगर दुंदावाला में शादी समारोह में बिना अनुमति रात में चल रहे डीजे सहित वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस दो पक्षों के बीच फायरिंग में तीन लोगों के घायल हो जाने की सूचना पर पहुंची थी। जहां शादी समारोह में आतिशबाजी होने का मामला सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार की रात डायल 112 पुलिस को किसी अंजान व्यक्ति ने सूचना दी कि तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर दुंदावाला में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हो रही है और तीन लोग घायल हो चुके हैं। जिस पर डायल 112 पुलिस ने कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल आरएस बघेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी की गई तो मालूम हुआ कि शादी समारोह में बज रहे डीजे के दौरान युवकों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। मामला फायरिंग का न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति का फोन लगाया तो वह बंद मिला। पुलिस ने बिना अनुमति के रात में बज रहे डीजे और उसके वाहन को कब्जे में कर लिया और कोतवाली लाकर सीज कर दिया। कोतवाल आरएस बघेल ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन वह झूठी निकली। झूठी कॉल कर सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। बिना अनुमति के रात में चल रहे डीजे को जब्त कर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed