फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fagli fair celebreted in aani

सवांग नृत्य और ढाई फेर नाटी से निभाई देव परंपरा

Sat, 27 Feb 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
fagli fair celebreted in aani
आनी उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित फागली उत्सव में लोग पुरानी परंपरा का दर्शाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी के बुच्छैर में फागली उत्सव की धूम रही। क्षेत्र के पांच गांवों में मनाए जाने वाले इस उत्सव में शिरकत करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। शनिवार को पारंपरिक तरीके से मेले का समापन हुआ। इस दौरान हजारों लोगों ने देवताओं के साथ पारंपरिक सवांग नृत्य और ढाई फेर नाटी डालकर परंपरा को निभाया।
विज्ञापन

आराध्य देवता काली नाग और हनमंत देवता के सानिध्य में फागली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्सव में देवता ने प्रमुख गांव लढागी से बुच्छैर, बनास, रूमाली, लफाली, बनास का दौरा किया। इस दौरान देव परंपरा के अनुसार ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर देवताओं की आराधना करते हुए ढाई फेर नाटी डाली। लोगों ने पारंपरिक घास के परिधान पहनकर सवांग नृत्य से सभी का मन मोहा।
विज्ञापन

देवता के कारदार बहादुर सिंह, गुलाब सिंह और रोशन लाल ने बताया कि क्षेत्र में फागली उत्सव मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसे हर तीसरे वर्ष मनाया जाता है। क्षेत्र की खुशहाली के लिए यह उत्सव मनाया जाता है। क्षेत्र की फसलों के बीमारी की चपेट में आने पर लोग आराध्य देवताओं के दरबार में जाकर फरियाद लगाते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद देवता के आदेशों से उत्सव को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed