फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Expressed displeasure over not releasing the list of surplus teachers

Rampur News: सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी न होने पर जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not releasing the list of surplus teachers
रामपुर। शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया के तहत सरप्लस शिक्षकों की सूची बुधवार को जारी नहीं की जा सकी। इस पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एतराज जताते हुए चरणवार समायोजन की प्रक्रिया को पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

शासन द्वारा शैक्षिक सत्र में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। तीसरे चरण के परिषदीय विद्यालय में मानक से अधिक शिक्षकों की सूची एवं उन विद्यालयों की सूची जारी होनी थी लेकिन, सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी नहीं हो सकी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह से सरप्लस शिक्षकों की एवं विद्यालयों की सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने पत्र में कहा कि समायोजन प्रक्रिया समय सारिणी के तहत नहीं होने के कारण 22 अगस्त को शिक्षक आपत्ति कैसे देंगे। इसलिए सूची जारी होने के बाद ही शिक्षक को आपत्ति देने के लिए दो दिवस का समय दिया जाना चाहिए। मांग करने वालों में जिला महामंत्री विपेंद्र कुमार, सुधीश शर्मा, विनीत कुमार, सुरेश गंगवार, नरेंद्र पाठक, हरीश गौरव, चिरंजीव कुमार गुड्डू, शोभित पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed