फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Exploitation of sanitation workers will not be tolerated: Mahesh Kaju

सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं : महेश काजू

Tue, 19 May 2026 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 19 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Exploitation of sanitation workers will not be tolerated: Mahesh Kaju
रामपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका सभागार में कर्मचारी एकता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के शोषण को रोकने, स्थायी नियुक्ति और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा की गई। संघ ने कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कर्मचारियों को उनके अधिकारों के तहत सभी सुविधाएं देने की बात कही। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने भी शोषण बर्दाश्त न करने की बात दोहराई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर कई नए पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रेम नरेश वाल्मीकि, अनिल राज, रोहित राज, मनोज कुमार, सईद खान, नसरीन, जय बाबू, अंकित राज और राहुल नरेश शामिल थे। इन सभी ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नए पदाधिकारियों का मनोनयन

प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू के आदेश पर प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार की संस्तुति पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। नवीन कुमार सोनू को रामपुर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। जकी खां और महेश गुड्डू जिला सचिव, छोटा भीम कार्यशाला अध्यक्ष बने। सज्जाद को पथ प्रकाश विभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बिलासपुर निवासी प्रवेश वाल्मीकि नगर अध्यक्ष बिलासपुर और कुलदीप वाल्मीकि महामंत्री नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed