फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex minister naved mia told

करीब 180 बीघा जमीन पर बसे लोगों को मालिकाना हक देंगे नवेद मियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ex minister naved mia told
रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने अजीतपुर और ज्वालानगर में मौजूद करीब 180 बीघा जमीन जो कि उनके पूर्वज उनके नाम कर गए थे, उस जमीन पर बसे लोगों को ही उस जमीन का मालिकाना हक देने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां अपने नाम इस जमीन की खतौनियां, खसरे और नक्शे जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जो लोग आज इस जमीन के अलग-अलग भूखंड पर काबिज हैं, अब वही लोग इसके मालिक रहेंगे। इसके बदले उनसे कोई रकम नहीं ली जाएगी। नवेद मियां ने इस संबंध में ज्वालानगर और अजीतपुर में स्थित उनके नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या और रकबा भी प्रेस को जारी किया है। इस जमीन की खतौनियों में बतौर मालिक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां दर्ज हैं। नवेद मियां ने बताया कि मौजूदा समय में करीब 180 बीघा इस जमीन पर लोगों के घर और दुकान बने हुए हैं लेकिन, इन लोगों के पास न तो रजिस्ट्री का अधिकार है और न ही अपने अपने घरों के नक़्शे पास कराने का। इस जमीन पर लोग अपने कारोबार कर रोजी रोटी भी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो इन सभी लोगों को जमीन पर मालिकाना हक दे देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed