फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex governor kuressi told

प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : अजीज कुरैशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ex governor kuressi told
रामपुर। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि इस बार यूपी में सपा की सरकार की बनेगी। कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने जान फूंकी है, लेकिन विधानसभा चुनावों में समय कम होने के कारण सरकार बनाने लायक वोट नहीं मिल पाएगा। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन औवेसी को भाजपा का एजेंट बताते हुए सिर्फ वोट काटने तक सीमित बताया।
विज्ञापन

अजीज कुरैशी ने सोमवार देर शाम कांग्रेस नेता मुतीउर रहमान खां बब्लू के आवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को भाजपा के खिलाफ एक साथ आना चाहिए। कांग्रेस के नेता होने के बावजूद सपा की सरकार बनने की बात कहने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे कांग्रेस के थे, हैं और रहेंगे लेकिन, प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस में जान फूंकने का काम तो किया है लेकिन वोट में तब्दील होने लायक समय चुनावों में बचा नहीं है। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की वजहों में कोरोना काल में नदियों में बहते शव, लॉकडाउन, अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी, नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को बताया है। कहा कि भाजपा ने सब कुछ उद्योगपतियों को बेच दिया। किसानों को भी बेच रहे थे, लेकिन बेच नहीं पाए। एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन औवेसी के यूपी चुनावों में प्रत्याशी उतारने पर कहा कि उन्होंने सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है, क्योंकि इन सीटों पर मुस्लिम वोट महत्वपूर्ण भूमिका में होता है लेकिन, औवेसी भाजपा के एजेंट हैं और सिर्फ वोट काटने का काम करेंगे।
विज्ञापन

पिछली बार रामपुर आगमन पर उनके एक वीडियो के वायरल होने के बाद दर्ज हुए मुकदमे पर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है और ऐसा वो करते रहेंगे। इससे पहले अजीज कुरैशी सपा सांसद आजम खां के घर गए और उनकी पत्नी एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed