फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex governer told

रोजगार की गारंटी देने वाली पार्टी का समर्थन करें मुसलमान: कुरैशी

Mon, 03 Oct 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
ex governer told
रामपुर में रविवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में पूर्व राज्य पाल एजाज कुरैशी।

विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि मुसलमानों की हालत बदतर है। मुसलमानों को नौकरियों में आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्हें कम से कम ऐसी पार्टी को चुनाव में समर्थन देना चाहिए, जो नौकरी की गारंटी दे सके।

कुरैशी रविवार को रामपुर में थे। लखनऊ से बिजनौर जाते वक्त लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रुके पूर्व राज्यपाल ने मीडिया से मुसलमानों की हालत पर चिंता जाहिर की। कहा कि मुसलमानों की हालत देश व प्रदेश में खराब है। मुसलमानों को राजनैतिक दल गुमराह कर रहे हैं। उन्हें नौकरियों की जरूरत है। रोजगार की गारंटी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


मुसलमानों को आईएस व आईपीएस की नौकरी नहीं मिल सकती तो तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर ही नौकरी दिलाई जानी चाहिए। कांग्रेस की किसान यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि किसान यात्रा से कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की स्थिति में सुधार की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नगर विकास मंत्री आजम खां ने भी पूर्व राज्यपाल से मुलाकात की। साथ ही इन दोनों के बीच काफी देर तक गुफ्तगू हुई। इसके अलावा कांग्रेसियों ने भी निरीक्षण भवन में पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नोमान खां, विक्की मियां, सऊद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed