{"_id":"618ac5e8334be7564c75546f","slug":"ex-gang-police-station-incharge-suspend-rampur-news-mbd408909486","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्कालीन गंज थाना प्रभारी को एसपी संभल ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्कालीन गंज थाना प्रभारी को एसपी संभल ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर के गंज थाने के पूर्व प्रभारी और वर्तमान में संभल कोतवाली में इंस्पेक्टर (क्राइम) के पद पर तैनात रामवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन समेत चार लोगों के खिलाफ रामपुर में सोमवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप था कि वह निजी अस्पताल पर काम करती थी। पांच अप्रैल की शाम को अस्पताल के संचालक अपने दोस्त और तत्कालीन प्रभारी गंज रामवीर सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे थे। वहां उसके साथ दोनों ने मारपीट की और दुष्कर्म किया। बाद में उससे जबरदस्ती कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे।
महिला का आरोप है कि बाद में दो लोगों को उसकी हत्या करने के लिए बुला लिया, जो उसे जबरदस्ती कार में ले जा रहे थे। इस बीच डायल 100 की गाड़ी आ गई थी। पुलिस देख आरोपी महिला को कचहरी रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में कार्रवाई न होती देख महिला ने सोमवार को रामपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर आत्मदाह की चेतावनी का अपना वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने गंज थाने के पूर्व प्रभारी समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि महिला की लिखित तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज की गई है। तत्कालीन गंज थाना प्रभारी रामवीर सिंह इस समय संभल कोतवाली में क्राइम प्रभारी के पद पर तैनात हैं। एसपी संभल द्वारा रामवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विवेचना के लिए रेंज की तरफ से एसआईटी का गठन किया जा रहा है।