फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex cm akhilesh yadava today in rampur

अखिलेश यादव आज रामपुर में, साइकिल यात्रा का करेंगे आगाज

Fri, 12 Mar 2021 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 12 Mar 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
ex cm akhilesh yadava today in rampur
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर आ रहे हैं। वो यहां जौहर यूनिवर्सिटी के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रामपुर से लखनऊ तक की साइकिल यात्रा का आगाज करेंगे। अखिलेश यादव जौहर यूनिवर्सिटी के पास से आंबेडकर पार्क तक लगभग 11 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। साइकिल यात्रा बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर होते हुए 21 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव अभी जनवरी माह में रामपुर आए थे। अपने रामपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा था कि आजम खां के समर्थन में और जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा था कि बजट सत्र के बाद सपा साइकिल यात्रा निकालेगी। अब पार्टी ने रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की है। साइकिल यात्रा का आगाज रामपुर से इसलिए किया जा रहा है कि सपा को संदेश देना है कि पार्टी पूरी तरह से आजम खां के साथ है।
विज्ञापन


घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव शुक्रवार को दोपहर बाद रामपुर पहुंचेंगे। पहले वो आजम खां के हमसफर रिसोर्ट में पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इसके बाद जौहर यूनिवर्सिटी के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल से ही पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ साइकिल यात्रा का आगाज करेंगे। साइकिल यात्रा में पार्टी के आम कार्यकर्ता शिरकत नहीं करेंगे। उनके साथ सिर्फ पार्टी के विधायक और पदाधिकारी ही साइकिल चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की तरह ही बदले जा सकते हैं यूपी के सीएम 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जो उत्तराखंड में बदलाव आया है, वह उत्तर प्रदेश में भी हो सकता है। अगला नंबर यूपी के सीएम का लग सकता है।

मुरादाबाद में सपा के मंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए अखिलेश यादव एक दिन पहले गुरुवार की शाम मुरादाबाद पहुंच गए। दिल्ली रोड स्थित होटल रीजेंसी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चित्रकूट वाली सेल्फी पर तंज कसा।

कहा कि मुख्यमंत्री दूसरों के काम पर सेल्फी ले रहे हैं। कहा कि सेल्फी के पीछे जो काम दिखाए जा रहे हैं, वह समाजवादियों के काम हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरे में लिया। कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण सांसद आजम खां हैं। 

अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। बोले कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी भी बड़े राजनीतिक दल से समझौता नहीं करेगी क्योंकि इसका अनुभव अच्छा नहीं रहा है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में फिर ममता बनर्जी की सरकार बनने की बात कही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों के बढ़ने, महिलाओं पर अत्याचार होने और सरकारी मशीनरी के भ्रष्टाचार के कारण हर वर्ग का परेशान है।

बोले, जनता का भरोसा भाजपा की सरकार से उठ चुका है और अब वह फिर समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह मुख्यमंत्री बदल गए हैं उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed