फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ex cm akhilesh will come today

Rampur News: आजम का किला मजबूत करने आज रामपुर आएंगे अखिलेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
ex cm akhilesh will come today
रामपुर। यूपी में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा अपनी परंपरागत सीट को बचाए रखने की हर संभव कोशिश में लगी है। वहीं रामपुर में भले ही आजम खां चुनावी मैदान में नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। वह इस सीट से दस बार विधायक चुने गए हैं। इस विधानसभा सीट को उनको मजबूत किला माना जाता है। उनके इस मजबूत किले को मजबूत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को रामपुर आएंगे। वह किला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

आजम खां की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने मंत्रियों ने फौज रामपुर में उतार दी है। साथ ही संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा इस उपचुनाव को कितनी संजीदगी से ले रही है इस बात अंदाज इससे लगाया जा सकता है चुनाव का एलान होने के बाद यहां दो बार भाजपा के प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आ चुके हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना तो रामपुर में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यमत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली सहित अन्य कई नेता अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। खुद मुख्यमंत्री भी शुक्रवार को रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं सपा की ओर से आजम खां खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। उनके कई पुराने साथी उनका साथ छोड़ गए हैं। इसके बाद भी आजम खां अकेले डटे हुए हैं। अभी कुछ महीने पहले संपन्न हुए लोकसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर प्रचार करने के लिए नहीं आए हैं। विधानसभा उपचुनाव में आजम के किले को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को रामपुर आ रहे हैं। उनके साथ आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद भी जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश और आजाद की मौजूदगी से सपा को कितना फायदा होगा इस बात का पता तो 08 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने बाद चलेगा। लेकिन एक बात तय है कि अखिलेश के रामपुर आने से सपाइयों के हौसले जरूर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed