फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Even after a long wait for buses, it was difficult to get a seat, the troubles of traveling had to be raised on Bhaiya Dooj

बसों के लंबे इंतजार के बाद भी सीट मिलना रहा दूभर, भैया दूज पर उठानी पड़ी सफर की दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Even after a long wait for buses, it was difficult to get a seat, the troubles of traveling had to be raised on Bhaiya Dooj
रामपुर। भैया दूज पर्व पर भाई के पास जाने के लिए बहनों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा तो वहीं कई भाई जो बहन के पास तिलक कराने जा रहे थे उन्हें भी सफर की दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में आरक्षण न होने और रामपुर में किसी भी विशेष ट्रेन का स्टॉपेज न होने के कारण रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों में भीड़ रही। रोडवेज बस अड्डे पर लंबे इंतजार के बाद बस मिल भी रही थी तो सीट मिलना चुनौती भरा रहा। किसी ने दस-पंद्रह मिनट तो किसी ने आधा घंटे तक बस का इंतजार किया।
विज्ञापन

--
क्या बोले यात्री :
-भैया दूज पर भाई को तिलक करने रुद्रपुर जाना है। रामपुर अड्डे पर दस मिनट से बस का इंतजार कर रही हूं। बस नहीं मिल रही है। कुछ देर और इंतजार करुंगी नहीं तो प्राइवेट वाहनों में जाना पड़ेगा। -तारावती
विज्ञापन

-रोडवेज बस अड्डे पर करीब आधे घंटे से बच्चों के साथ खड़ी हूं। बस नहीं मिल पा रही है। भाई के घर बरेली जाना है। जो बस आ रही है वह खचाखच भरी है। सीट नहीं मिल पा रही है। बच्चे साथ होने के कारण भरी बस में सफर करना मुश्किल हो रहा है। -पुष्पा
विज्ञापन
विज्ञापन

-भैया दूज के त्योहार पर भाई के घर मुरादाबाद जाना है। करीब 15 मिनट से बस का इंतजार करने के बाद बस मिली है। लेकिन सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। -मधु वर्मा
-बहन से तिलक कराने दिल्ली जा रहा हूं। गांव में बस का स्टॉपेज ना होने के कारण बस के लिए टेंपू से रामपुर तक आया। अब 15 मिनट से दिल्ली की बस का इंतजार कर रहा हूं। भीड़ ज्यादा होने के कारण बसों में सीट उपलब्ध नहीं है। -प्रेमपाल सिंह-फोटो

ग्रामीण यात्रियों को हुई अधिक परेशानी
रामपुर। भैया दूज के त्योहार पर ग्रामीण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव के लिए रोडवेज बसों का कम संचालन होने के साथ ही ज्यादातर बसों के नजदीक के गांव में स्टॉपेज न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। भैया दूज पर अपने भाई को तिलक करने जा रही ककरौआ गांव निवासी गीता देवी ने बताया की बस का स्टॉपेज न होने के कारण टेंपो से पटवाई तक जाना पड़ता है। इसी प्रकार रामपुर से पांच-दस किलोमीटर की दूरी से सटे गांवों तक जाने वाले यात्रियों को डग्गामार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ा।

रामपुर में भैया दूज पर रोडवेज बस में चढ़ने को यात्रियों की लगी भीड़।  संवाद

रामपुर में भैया दूज पर रोडवेज बस में चढ़ने को यात्रियों की लगी भीड़। संवाद- फोटो : RAMPUR

रामपुर में भैया दूज पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़।   संवाद

रामपुर में भैया दूज पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed