फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   entry van on four whealers

ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
entry van on four whealers
रामपुर। त्योहारों पर भीड़ के मद्देनजर शनिवार से शहर के बाजारों में ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। जगह-जगह बैरियर लगाकर लोगों को रोका जा रहा है। इससे लोगो को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहारों के मौके पर शहर के बाजारों में बड़ी तादाद में सामान की खरीदारी हो रही है। ज्वैलरी से लेकर बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ पहुंच रही है। लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने सात स्थानों पर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बैरियर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। चार पहिया वाहन लेकर आए लोग नजदीकी पार्किंग में वाहन खड़ा कर रहे हैं और पैदल ही बाजार की ओर जा रहे हैं। ऐसे में बुजुर्ग लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बाजार में जाम की स्थिति पैदा न हो। इसको लेकर सात स्थानों पर प्रवेश वर्जित किया गया है। बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed