फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   enquarey team setup in the death of women

निजी अस्पताल में जच्चा की मौत मामले में डीएम ने जांच कमेटी गठित की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
enquarey team setup in the death of women
रामपुर। गुरुवार को निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने निजी अस्पताल पर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इसके बाद मामले में डीएम ने जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र के रसूलरपुर गांव निवासी सतेंद्र चौधरी ने प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को अपनी पत्नी डौली (26) को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर बुधवार को प्रसव के बाद डौली ने कन्या को जन्म दिया। इसके बाद डौली की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने पर जब डौली बेसुध हो गई तो अस्पताल संचालक ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर वो डौली को शहर के दूसरे निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सक ने एंबुलेंस में ही डौली की जांच की और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन डौली का शव लेकर पुन: उसी निजी अस्पताल आ गए जहां पर प्रसव हुआ था। यहां पर परिजनों ने उपचार में लापरवाही बरतने और डौली की मौत होने के बाद उसे रेफर करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी विद्याकिशोर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मामले में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ जिले में व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें सभी तहसीलों में एसडीएम व नगर में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed