{"_id":"623a23c3966d753a741b9fc4","slug":"encroachment-remove-in-rampur-rampur-news-mbd4223147156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गरजा बुलडोजर, दो दुकानें की ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गरजा बुलडोजर, दो दुकानें की ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में जगह -जगह हुए अवैध कब्जे अब नगर पालिका के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को ही नगर पालिका की ओर से किला गेट के पास रास्ते में बनीं दो दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। दोनों दुकानों को लेकर नगर पालिका को शिकायत मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
शहर में जहां तहां लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। किसी ने मकान बनाते समय सरकारी जमीन कब्जा ली, तो किसी ने दुकान बनाते समय सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। पूरे शहर का यही हाल है। ताजा मामला किला गेट स्थित गुईया तालाब का है, जहां दो दुकानें बनी हुई थीं। इन दुकानों में टेलरिंग का काम होता था। नगर पालिका को शिकायत मिली थी कि दोनों दुकानें रास्ते में बनी हुई हैं, इसके बाद जांच की गई, तो जांच में बात सही निकली। इस पर नगर पालिका की ओर से कई नोटिस जारी किए गए। लेकिन, दुुकान खाली नहीं हो पा रही थी। पिछले दिनों भी नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद दुकान खाली की गई।
मंगलवार को उप जिलाधिकारी मनीष मीणा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार, नगर अभियंता महेंद्र सिंह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों दुकानों को तोड़ दिया गया। इस दौरान बड़ी तादात में पुलिस फोर्स मौजूद रही।