फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Emphasis on opening a government library in Benazir village

Rampur News: बेनजीर गांव में राजकीय पुस्तकालय खोलने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on opening a government library in Benazir village
रामपुर। अलीगंज बेनजीर गांव के निवासियों और छात्रों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर गांव में राजकीय पुस्तकालय स्थापित करने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में मंगलवार को पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्राम पंचायत अलीगंज बेनजीर में प्रदेश सरकार की पुस्तकालय योजना के तहत एक पुस्तकालय का निर्माण होना था लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में कोई राजकीय पुस्तकालय न होने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बबलू सिंह, सोवन सिंह, सुनील सिंह, रूप बसंत सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed