फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electricity theft caught in 60 houses, Rs 25.71 lakh fine recovered

Rampur News: 60 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 25.71 लाख जुर्माना वसूला

Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 60 houses, Rs 25.71 lakh fine recovered
रामपुर। बिजली विभाग पर बिजली चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मंगलवार की रात अलग-अलग टीमों ने रामपुर, टांडा, मिलक और बिलासपुर टाउन में अभियान चलाकर 60 घरों में बिजली चोरी पकड़ी और बिजली चोरों से 25.71 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों में दहशत नजर आई।
विज्ञापन

जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार की आधी रात अधीक्षण अभियंता महफूज आलम की देखरेख में कई टीमों ने नगर के अलावा टांडा, मिलक और बिलासपुर टाउन में 852 घरों में बिजली चेकिंग की। इस दौरान 60 घरों में चोरी की बिजली जलती पाई गई। रात में ही टीमों ने बिजली चोरी करने वालों से 25.71 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। मिलक टाउन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अधीक्षण अभियंता महफूज आलम भी टीम के साथ मौजूद थे। रातभर चले चेकिंग अभियान का असर बुधवार को देखने के लिए मिला। ग्रामीण क्षेत्र में कई घरों में बिजली तारों से डाली गई कटिया को उतार लिया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत बकायेदारों के विरुद्ध कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों विशेष बिजली चोरी सघन जांच अभियान चला रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों में नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया बिल न अदा करने वाले कुल 1132 लोगों के घरों से बिजली मीटर उखाड़ लिए गए हैं। इसके अलावा 608 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं। अब इन लोगों को बकाया वसूली के लिए आरसी जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मंगलवार रात बिजली चोरी के विरुद्ध चला अभियान
रामपुर शहर : अधिशासी अभियंता पीके शर्मा और बेचनराम के नेतृत्व में शहर के मछली बाजार, घेर मरदान खां और नालापार मोहल्लों के कुल 252 घरों में बिजली प्रयोग की जांच की गई। इसमें 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिनका कुल विद्युत भार 9 किलोवॉट है। इन पर कुल 9.83 लाख रुपये का जुर्मना लगाया गया है। इस टीम में उपखंड अधिकारी सचिन रस्तोगी, प्रद्युमन सिंह, संजीव कुमार रवि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा टाउन क्षेत्र : अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी शिवम सिंह, अश्विनी वेदी, शैलेश कृष्ण ने अभियान चलाया। इन लोगों ने मोहल्ला मस्जिद कोना एव टंडोला में कुल 185 घरों में बिजली उपयोग की जांच की है। इस दौरान 17 घरों में चोरी पकड़ी गई। जिनका कुल विद्युत भार 9 किलोवाट है। इन पर 6.96 लाख जुर्माना लगाया है।


मिलक टाउन क्षेत्र : अधीक्षण अभियंता महफूज आलम के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह, उपखंड अधिकारी मोहन कृष्ण, विवेक यादव और सोनू ने कुल 210 घरों में बिजली उपयोग की जांच की। जिसमें 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसका कुल विद्युत भार 7.50 किलोवॉट है। इन बिजली चोरों के विरुद्ध 7.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।


बिलासपुर टाउन क्षेत्र : अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चला। यहां उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार प्रसाद, महेंद्र सिंह यादव ने कस्बा क्षेत्र में कुल 205 घरों में बिजली उपयोग की जांच की है। इस दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। जिनका कुल विद्युत भार 2.019 किलोवाट है। इन बिजली चोरों के विरुद्ध कुल 1.12 लाख का जुर्माना लगाया है।

कार्रवाई पर एक नजर
852 घरों में बिजली उपयोग की जांच हुई।
60 घरों में कुल 27.52 किलोवॉट की बिजली चाेरी पाई।
25.71 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

--------------
एक लाख से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई
202 लोगों के बिजली मीटरों को उखाड़ा गया है।
167 लोगों के बिजली कनेक्शन समाप्त किए गए हैं।
134 लोगों से कुल 45.87 लाख का भुगतान प्राप्त हुआ।


50 हजार से 1 लाख तक बकाएदारों पर कार्रवाई
930 लोगों के बिजली मीटर उखाड़ लिए गए।
441 बिजली कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं।
586 उपभोक्ताओं से 1.65 लाख का भुगतान प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed